July 9, 2026
IMG_COM_202607091039519030.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा (रायपुर खुर्द) स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किसान साथियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर विधायक श्री चीमा ने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना है।
उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया तथा उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही प्रदेश और देश की उन्नति का आधार है। सरकार कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के प्रसार और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में सरदार कश्मीर सिंह, सरदार मुख्तार सिंह, सरदार बलकार सिंह, सरदार प्रदीप सिंह, सरदार सुखबीर सिंह, सरदार राजवीर सिंह, सरदार सुधीर सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार त्रिलोक सिंह, सरदार मंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *