
काशीपुर।अयोध्या के श्रीराम मंदिर तथा बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे एवं सोने की कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को गिरीताल मंदिर परिसर में सांकेतिक उपवास कार्यक्रम आयोजित कर विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित उपवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि देश और प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में चढ़ावे और सोने से संबंधित कथित अनियमितताओं की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थलों की संपत्ति और श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्म पाल सिंह, इंदर सेठी, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, हरीश कुमार सिंह, संदीप सहगल, सरित चतुर्वेदी, इंदू मान, अरुण चौहान, सुभाष पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी आदि ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में मंदिरों की गरिमा खराब हुई है। कार्यक्रम में एड. उमेश जोशी, चंद्रभूषण डोभाल, संदीप चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, सुशील भटनागर, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, एड. इंदर सिंह, अनिल शर्मा, सुरेंद्र बटला, राजेश शर्मा, रमेश कश्यप, निशित गुड़िया, अक्षित मिड्डा, विधु शेखर शर्मा, विनोद मल्होत्रा, प्रीत बम्ब, कुलदीप सिंह ऐरी, संजीव शर्मा, परम सिद्धू, सारिम सैफी, एड. अब्दुल सलीम, पार्षद अब्दुल कादिर, फिरोज गांधी, राकेश भगत, डॉ करण पाल सिंह, जगदीश पाल, इकबाल अदीब, शुभम उपाध्याय, शिवकुमार माली, अरविंद शर्मा, पहलवान, गौरव चौधरी, रमेश दत्त शर्मा, कृष्ण कुमार, इंदर सिंह खाती, सुरेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




