

काशीपुर:12 वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित औद्योगिक केवीएस प्रीमियर ग्रुप द्वारा प्रायोजित, सहप्रायोजक भारतीय खेल प्राधिकरण, काशीपुर, रोटरी क्लब आफ काशीपुर एवं महिला पंतजलि योग समिति, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर पश्चिम द्वारा एक विशाल योग शिविर का आयोजन प्रातः 5:00 से 7:00 बजे तक स्पोर्टस स्टेडियम, रामनगर रोड, काशीपुर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपक बाली, माननीय महापौर, काशीपुर, विशिष्ट अतिथि श्री अभय प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी, काशीपुर, श्री रविन्द्र सिंह बिष्ट, नगर आयुक्त, नगर निगम, काशीपुर, श्री स्वप्न किशोर सिंह, पुलिस अधीक्षक, काशीपुर, अतिथि श्री पंकज चण्दौला, तहसीलदार, काशीपुर, श्री प्रशान्त कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, काशीपुर, श्री हरेन्द्र सिंह चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, काशीपुर एवं श्री विक्रम सिंह राठौर, थानाध्यक्ष, आई.टी.आई. काशीपुर तथा कार्यक्रम के प्रायोजक केवीएस प्रीमियर ग्रुप के एम.डी. श्री देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, श्रीमति रेखा अग्रवाल, श्री बी.पी. गोयल एवं महिला पंतजलि योग समिति की राज्यकार्यकारिणी सदस्या श्रीमति कमला रिखाडी आदि ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारम्भ किया।

इस वर्ष अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “YOGA FOR HEALTHY AGEING” यानी बढती उम्र में भी स्वस्थ रहने के लिए योग अति आवश्यक है। योग दिवस विश्व के लगभग 191 देशों में मनाया जा रहा है जिसमें भारत ने अपना योग गुरू होने का प्रमाण दिया है।

योग साधना के उपरान्त शिविर में उपस्थित सभी साधकों को केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक देवेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा सम्बोधित किया गया तथा उन्होने कहा कि योग एक प्राचीन परम्परा है. योग विभिन्न रोगों और विकारों में अत्यन्त लाभदायक है तथा योग जीवन का एक समग्र तरीका है जो प्राचीन ज्ञान के सभी तत्वों को एकीकृत करता है ताकि प्रार्थनापूर्वक अनुशासनमय रहते हुए शरीर, मन और आत्मा को एक कर सके। योग की गुन्दरताओं में से एक खूबी यह भी है कि बूढे या युवा, स्वस्थ या कमजोर सभी के लिए योग का शारिरिक अभ्यास लाभप्रद है और यह सभी को उन्नति की ओर ले जाने में सहायक होता है। योग के नियमित अभ्यास ने अभ्यासियों की जीवन शैली में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है तथा पुरानी बीमारियों से राहत का अनुभव भी किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दीपक बाली माननीय महापौर, काशीपुर द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि

शिविर में स्कूली छात्र-छात्रों द्वारा संगीतमय योगाभ्यास एवं सूर्य नमस्कार आदि योग कलायें प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अन्त में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा शिविर के प्रायोजक केवीएस प्रीमियर ग्रुप का आभार व्यक्त किया गया। योग शिविर में लगभग योग साधक पुरुष, महिलायें एवं बच्चों ने उपस्थित होकर योग साधना का आनन्द उठाया तथा योग साधना को अपनाते हुए अपने जीवन को स्वस्थ्य एवं निरोगी बनाने का संकल्प लिया।




