June 16, 2026
IMG-20260616-WA0012.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महती भूमिका निभाने वाले महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परम पूज्य स्व.किशोरी लाल गुड़िया जी की 125 वीं जयंती उनके परिवार द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी।जयंती का आयोजन सम्मान समारोह के रूप में होगा, इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा प्रदान करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यशपाल आर्य जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष रहेंगे। साथ ही भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री त्रिलोक सिंह चीमा माननीय विधायक काशीपुर,श्री सुमित हृदयेश माननीय विधायक हल्द्वानी, श्री दीपक बाली माननीय महापौर काशीपुर,श्री हरभजन सिंह चीमा माननीय पूर्व विधायक काशीपुर, श्री संजीव आर्य माननीय पूर्व विधायक नैनीताल एवं सुश्री सीमा चौहान, माननीय दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार रहेंगे।
इस अवसर पर गुड़िया परिवार द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि यह अवसर परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण एवं गौरवमय है, इस आयोजन को उत्साहपूर्ण ढंग से मना कर परिवार स्वयं को अत्यधिक गर्वोन्नत अनुभव करते हुए अपने पूज्य पूर्वज के चरणों में अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *