June 23, 2026
IMG_COM_202606130828121090.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:केवीएस प्रीमियर ग्रुप द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशी विश्वनाथ स्टील्स प्रा0 लिमिटेड के परिसर में छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 250 वृक्षों का रोपण किया गया। इससे पूर्व केवीएस प्रीमियर द्वारा 25 मई से ही पर्यावरण संरक्षण पखवाडा मनाया गया,

जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, साफ-सफाई हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम में केवीएस प्रीमियर गु्रप के एम.डी. श्री देवेन्द्र अग्रवाल, डायरेक्टर श्री अर्पण जिन्दल, वाईस प्रेसीडेन्ट श्री एस.के. सिंह, जी.एम. दीपक यादव, राजीव गुप्ता, ए.बी. शुक्ला, कर्मराज यादव, नवीन भट्ट, समीर त्यागी, दीपक जायसवाल, आर.एस. भारती, संजय राणा, दीपक श्रीवास्तव, गिरीश सनवाल सहित केवीएस प्रीमियर परिवार के अनेकों सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *