June 10, 2026
IMG_COM_202606100731094060.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर/जसपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पीएम सूर्य घर योजना एवं आयुष्मान भारत योजना कैंप के शुभारंभ के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के बेलजूडी स्थित डॉ.यूनुस चौधरी के आवास पहुंचने पर उनका उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम बेलजुड़ी स्थित रोज व्यू रिसोर्ट में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी, प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने दावा किया कि  मिशन 2027 में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में पुनः सरकार बनाएगी 

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी जसपुर विधानसभा डॉ.यूनुस चौधरी ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए अभी से सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *