काशीपुर। म्यूजिक लवर्स क्लब द्वारा शनिवार रात्रि स्थानीय महिमा रिसोर्ट में एक भव्य सम्मान समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सम्मानित संरक्षिका एवं शिक्षाविद् आदरणीय डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय को चंद्रावती तिवारी महिला महाविद्यालय का प्राचार्य नियुक्त होने पर क्लब के महिला एवं पुरुष सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. आत्रेय की शैक्षिक उपलब्धियों, समाज के प्रति उनके योगदान तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह के उपरांत आयोजित संगीत संध्या में विगत दिनों दिवंगत हुईं भारतीय संगीत जगत की महान गायिका स्वर्गीय सुमन कल्याणपुर को उनके लोकप्रिय गीतों की मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलाकारों और क्लब के सदस्यों ने उनके सदाबहार गीतों को प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान संगीत प्रेमियों ने स्वर्गीय सुमन कल्याणपुर के भारतीय फिल्म संगीत में अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। संपूर्ण वातावरण संगीत, सम्मान और श्रद्धा के भाव से सराबोर रहा।
इस शानदार समारोह में क्लब के सदस्यों के अतिरिक्त शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं संगीत प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे संगीत और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल







