

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। जनपद में मातृ मृत्यु दर की स्थिति पर अंकुश लगाने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद के स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के मुख्य बिंदु और दिशा-निर्देश निम्नलिखित हैं:
ANM की साप्ताहिक ड्यूटी: मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के समस्त चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत ANM की साप्ताहिक ड्यूटी रोस्टर अनिवार्य रूप से लागू किया जाए, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनी रहे।
कमियों में तत्काल सुधार: समीक्षा के दौरान जहां भी विभागीय या बुनियादी स्तर पर कमियां पाई गई हैं, उन्हें तत्काल दूर करने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
HRP (High-Risk Pregnancy) की दैनिक रिपोर्टिंग: उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (HRP) की पहचान और उनकी विशेष देखभाल पर जोर देते हुए कहा गया कि HRP मामलों की दैनिक रिपोर्ट (Daily Report) अनिवार्य रूप से कार्यालय को प्रस्तुत की जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
होम डिलीवरी (Home Delivery) मामलों पर सख्त रुख: सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ-शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गृह प्रसव (Home Delivery) के मामलों में लापरवाही बरतने वाली दाइयों के खिलाफ सख्त वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई (Action) अमल में लाई जाएगी। शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव (Institutional Delivery) सुनिश्चित करना ही प्राथमिकता है।
प्रस्ताव भेजने की अपील: मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त संबंधित प्रभारियों और चिकित्सा अधिकारियों से अपील की है कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी, संसाधनों की आवश्यकता या सुदृढ़ीकरण से संबंधित जो भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव हैं, उन्हें अविलंब मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करें ताकि उन पर त्वरित निर्णय लिया जा सके।
उन्होंने कहाँ कि जनपद में मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” समीक्षा बैठक मे सी एम ओ डॉ के के अग्रवाल, ए सी एम ओ डी पी सिंह, एस पी सिंह, डी पी ओ मुकुल चौधरी, डॉ मधु माथुर, डॉ पी डी गुप्ता, डॉ कुलदीप यादव, डॉ राहुल गौड़, डॉ. नेहा सिद्दीकी, डीपीएम हिमांशु मस्यूनी, चाँद मियां, निधि, आमिर, एवं सम्बंधित ए एन एम एवं आशाएं उपस्थित रहे।




