May 26, 2026
IMG-20260526-WA0015.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर : कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठनात्मक स्तर पर कमर कसनी आरंभ कर दी है। स्थानीय गौड सभा में महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बूथ स्तर पर BLO_2 कार्यकर्ताओं की SIR जैसे विषय पर कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षण देने कवायत आरंभ की । कार्यशाला में महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि आगामी समय विधानसभा चुनाव का समय है, ऐसे में जरूरी है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सजक किया जाए। आज की कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के अंदर आगामी विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक स्तर पर तैयारी करना है।

वही कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित रहे पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने बताया कि आज की कार्यशाला में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को SIR जैसे गंभीर विषय पर प्रशिक्षण देकर आगामी चुनावों के लिए तैयार करना है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि चुनाव के समय बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, ऐसे में जरूरी है कि बूथ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए। पूरे जिले की विधानसभाओ में इस तरह के प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। कार्यशाला में हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, डॉ. दीपिका गुड़िया, इंदू मान, सरित चतुर्वेदी, ब्रह्मपाल, इंद्र सेठी, जितेंद्र सरस्वती, अरुण चौहान, संदीप सहगल, सुभाष पाल, परम सिद्धू,अनीस अंसारी, एडवोकेट राजेश कुमार, पार्षद फिरोज अंसारी, अब्दुल समद, विनोद मल्होत्रा, माजिद अली, मंसूर अली मंसूरी, पार्षद राशिद फारूकी, मोहम्मद आरिफ, शाह आलम, अब्दुल कादिर, जगदीश पाल, सुंदर पाल, प्रदीप जोशी, शिवम उपाध्याय, उमेश जोशी, इंदर सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र बटला, रंजना गुप्ता, ओम शर्मा, महेंद्र बेदी इकबाल आदिब, हरदासी लाल, साबिर हुसैन, इलियास महागिर, टीका सिंह सैनी गोपाल सैनी हरि,ओम सक्सेना, कुलदीप सिंह एरी, रियासत हुसैन, वसीम राजा, मोहम्मद शहजाद, अनिल राज, नीरज कुमार, संजय बोहरा,शिवकुमार माली, संजीव शर्मा, मीनू गुप्ता, सादिक हुसैन, अनिल कुमार शर्मा, नजमि अंसारी, पार्षद हुसैन जहां, तिलक राज शर्मा, गुल्लू महिगिर, जफर मुन्ना, मारूफ सैफी, मनोज अग्रवाल, राजू सिंह, रवि ढींगरा, मीनू गुप्ता, सत्येंद्र पाल, धीरेंद्र कुमार, पूजा शर्मा, रेखा पाल, पंडित रामदेव शर्मा, मोहम्मद यामीन, ओम शर्मा, यथार्थ गुड़िया, इफ्तिखार चोना आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *