May 25, 2026
IMG-20260524-WA0016.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन काशीपुर के प्रांगण में एससी गुड़िया आईएमटी एवं आईसीए के संयुक्त तत्वाधान में विगत 19 मई को आयोजित भव्य जॉब फेयर में संस्थान के बीबीए बीसीए बीकॉम ऑनर्स बीबीए एलएलबी एवं एमबीए के 60 से अधिक विद्यार्थियों का देश की जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनी में चयन संपन्न हुआ है।वही चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की भी 6 से अधिक छात्राओं का उक्त कंपनियों में चयन हुआ है। संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दोनों ही संस्थान के संयुक्त प्रयासों से संस्थान और चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इस जॉब फेयर का आयोजन किया गया है इस फेयर में विद्यार्थियों के लिए देश की नामी गिरामी कंपनियों द्वारा कई राउंड के साक्षात्कार के पश्चात उनका प्लेसमेंट हुआ । विद्यार्थियों का चयन जिन कंपनियों में हुआ है वह निम्न प्रकार से है फ्लिपकार्ट, स्विगी, पेटीएम, एक्सिस बैंक, सूर्या रोशनी, बजाज कैपिटल, सत्यम माइक्रो कैपिटल, जस्ट डायल, सिद्धि इन्फोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कुमार ऑटो व्हील्स, सहित कुल मिलाकर 11 कंपनी रही। कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया । कंपनी से आए एचआर मैनेजर ने विद्यार्थियों को तीन राउंड के साक्षात्कार से उनके अंदर की योग्यता को बाहर निकाला और उनके इंटरव्यूज लिए। यहाँ बताते चलें कि संस्थान की प्रबंध समिति द्वारा लगातार आईएमटी में जॉब फेयर का आयोजन किया जाता है जिससे विद्यार्थी अपना कोर्स पूरा होने के पश्चात देश की नामी गिरामी कंपनियों में प्लेस हो सके। डॉक्टर निमिषा ने बताया कि इस जॉब फेयर में संस्थान के बीबीए, बीसीए, बीकॉम (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी एवं एमबीए के लगभग डेढ़ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें 60 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। सभी विद्यार्थियों को उनके ऑफर लेटर्स भी डिस्ट्रीब्यूशन कर दिए गए। विद्यार्थियों के चयन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबन्ध समिति, निदेशक गण, प्राचार्य प्राध्यापक गण, एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हो उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *