May 23, 2026
IMG_COM_202605222050526780.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के अंतर्गत बासमती धान निर्यात विकास प्रतिष्ठान अपीड़ा वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार मोदीपुरम मेरठ के द्वारा कृषकों हेतु ग्राम दोहरी परसा गुरुद्वारे के प्रांगण में एक दिवसीय बैठक के द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान से आए वैज्ञानिक डॉक्टर प्रमोद कुमार तोमर द्वारा बासमती की पैदावार को और बेहतर बनाने एवं निर्यात करने हेतु कृषकों को विस्तार से जानकारी दी गई इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति के अध्यक्ष बलकार सिंह के द्वारा भी कृषको को बासमती धन की खेती मुख्य रूप से करने को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया तथा निर्यात को और बढ़ावा देने पर जोर दिया कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक कृषकों ने भाग लिया कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बासमती धान में कीट नाशक का उपयोग कम करने बासमती धान निर्यात करने हेतु बेहतर उत्पादन करना तथा भारतीय बासमती धान को विदेश तक पहुंचाने हेतु सुझाव दिए गए इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के श्री रमेश कुमार पाल श्री मनीष बाजपाई और कृषक नरेंद्र सिंह चंद्रजीत सिंह प्रीतम सिंह प्रशांत सिंह डालचंद दर्शन सिंह नरेंद्र सिंह उप्पल मुख्तार सिंह रोहित अजय आदि किसान मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *