सुदर्शन समाचार ब्यूरो
काशीपुर। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर महापौर दीपक बाली ने महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर वहां स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जनमानस के साथ इस गौरवपूर्ण दिवस को मनाया। इस अवसर पर मिठाई वितरण भी किया गया।
महापौर दीपक बाली ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जी का अदम्य साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा और स्वाभिमान का संदेश देता रहेगा।
इस मौके पर मत्स्य पालक अभिकरण विभाग की उपाध्यक्ष सीमा चौहान , जितेंद्र चौहान , बीपी सिंह , डॉक्टर तरुण सोलंकी , डॉक्टर प्रियंका चौहान , डॉक्टर नरेश चौहान , सूर्य प्रताप सिंह इंद्रपाल सिंह चौहान समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


