May 8, 2026
IMG-20260508-WA0000.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर में “सू देसी रेस्टोरेंट एंड कैफे” का भव्य शुभारंभ आज
काशीपुर। शहरवासियों के लिए स्वाद और संस्कृति का नया संगम लेकर “सू देसी रेस्टोरेंट एंड कैफे” का भव्य शुभारंभ शनिवार 9 मई 2026 को किया जा रहा है। “देसी टेस्ट, देसी फील” की थीम पर आधारित यह नया रेस्टोरेंट एवं कैफे बाजपुर रोड स्थित आवास विकास मेन गेट के सामने, बाजपुर बस स्टैंड के निकट शुरू होने जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे से होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ओमवती कश्यप एवं श्री श्याम लाल कश्यप उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर कश्यप परिवार में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
रेस्टोरेंट संचालकों के अनुसार “सू देसी रेस्टोरेंट एंड कैफे” में ग्राहकों को पारंपरिक देसी स्वाद के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य लोग, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *