काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में बी.फार्मा चतुर्थ वर्ष एवं डी.फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान में आए मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी, काशीपुर, श्री धीरेंद्र कुमार साहू एवं अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ श्री देवेन्द्र चौधरी, संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, निदेशक फार्मेसी डॉ कपिल कुमार, नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ राजकुमार चौधरी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

फेयरवेल पार्टी बी फार्मा एवं डी फार्मा के छात्रों द्वारा फाइनल ईयर के छात्रों को दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं को जीवन में सफल होने का संदेश दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि जीवन में सफलता का लक्ष्य होना चाहिए, फार्मेसी की पढ़ाई आपको उज्जवल भविष्य की तरफ अग्रसर करेगी। निदेशक डॉ कपिल कुमार ने छात्रों को फार्मेसी में उज्जवल भविष्य के बारे में बताया एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बी.फार्म मिस्टर फेयरवेल भानुप्रताप सिंह, मिस फेयरवेल तान्या यादव एवं डी.फार्मा मिस्टर फेयरवेल इक्तिदार, मिस फेयरवेल रुमैशा रही। कार्यक्रम का संचालन अक्षिता कौशिक एवं राशि का द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल रहा कार्यक्रम में मोहम्मद जफर, मनीष सक्सेना, अतुल कुमार, शिवानी प्रजापति, वसुधा नेगी, सानिया, मीनाक्षी, योगेश, संदीप, विपिन, भूमि आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे।




