May 1, 2026
IMG-20260501-WA0023.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

विकास कार्यों के लिए महापौर द्वारा दिए गए मांग पत्र को मुख्यमंत्री ने दी तुरंत स्वीकृति

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीपैड पर जोरदार स्वागत किया और उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर, काशीपुर नगर निगम में शामिल किए गए नए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए राज्य सरकार से शहरी अवसरंचना विकास निधि से 23 करोड 44 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को एक मांग पत्र सोंपा जिसे मुख्यमंत्री महोदय ने तत्काल स्वीकृति देकर शहरी विकास निदेशक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए।

महापौर दीपक बाली द्वारा दिए गए मांगपत्र में कहा गया है कि वर्ष 2018 में नगर निगम काशीपुर के विस्तार के बाद 8,546 हेक्टेयर क्षेत्र के लगभग 40 गांव 20 नए वार्डो के रूप में निगम सीमा में शामिल किए गए थे। इन क्षेत्रों को भी विकास से जोड़ने में अभी भी आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की कमी बनी हुई है।मांगपत्र में उल्लेख किया गया है कि सीमित संसाधनों के चलते बीते वर्षों में विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो सके इसलिए अब नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है जिसके लिए 23 करोड़ 44 लाख रुपये की धनराशि की आवश्यकता है जिसे शीघ्र से शीघ्र स्वीकृत किया जाए ताकि उक्त क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू हो सके।

महापौर दीपक बाली ने बताया कि उनके द्वारा दिए गए मांग पत्र को मुख्यमंत्री जी ने बहुत गंभीरता से लिया और तत्काल उन्होंने इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए शहरी विकास विभाग के निदेशक को आवश्यक कार्य वाही हेतु निर्देशित भी कर दिया।
महापौर दीपक बाली ने कहा है कि काशीपुर के विकास के प्रति मुख्यमंत्री श्री धामी जिस तरह से समय-समय पर अपना आशीर्वाद देकर साफ स्वच्छ और सुंदर तथा विकसित काशीपुर बनाने में सहयोग दे रहे हैं उससे स्पष्ट है कि उन्होंने काशीपुर को काशी की तरह सजाने की जो बात कही थी वह सार्थक सिद्ध हो रही है और मुख्यमंत्री जी से जब भी और जिस योजना के प्रति भी जितना धन मांगा जाता है वह कभी भी निराश नहीं करते और तत्काल अपनी स्वीकृति प्रदान कर देते हैं। उनके आशीर्वाद का ही परिणाम है कि अब काशीपुर बदल रहा है और मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से सैकड़ो करोड रुपए की जिन योजनाओं को पूरा करने का कार्य गतिमान है उन विकास कार्यों के होने के बाद वास्तव में बदला हुआ काशीपुर नजर आएगा और इस सब का श्रेय जाएगा प्रदेश के यशस्वी और विकास की दूरगामी सोच रख कर काशीपुर के प्रति विशेष स्नेह रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *