April 30, 2026
IMG_COM_202604291859349740.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में एमएससी नर्सिंग के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया।
एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष (सेशन 2024-25) का परिणाम 100% रहा जिसमें दीपिका तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर विनीता बाफिला रहे तथा तृतीय स्थान दीपा चौधरी ने हासिल किया।
इसी क्रम में एमएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष (सेशन 2023-24) का परिणाम 99% रहा जिसमें छाया अरोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान योगेश तिवारी एवं तृतीय स्थान धृतीस्मिता ने प्राप्त किया।
कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, प्रिंसिपल डॉ. राजकुमार चौधरी तथा वाइस प्रिंसिपल डॉ. श्रुति करार ने छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस शानदार परिणाम के पीछे सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से मिस चंचल चौकरायट, शिखांजलि मंडल, भावना, रितु बोरा, सुनील कुमार तथा सोनिया पॉल सहित समस्त स्टाफ के समर्पण और मार्गदर्शन ने छात्रों को इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है।
कॉलेज प्रबंधन ने आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने और छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *