April 26, 2026
IMG-20260426-WA0025.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद तथा महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में काशीपुर निरंतर एक साफ स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ शहर बनने की दिशा में निरंतर प्रगतिशील है। महापौर के नेतृत्व में नगर निगम का उद्देश्य है कि जिस तरह लोग दूसरे शहरों की सुंदरता और स्वच्छता का जिक्र करते हैं ठीक उसी तरह काशीपुर भी उन्हीं शहरों में शामिल हो जाए

उक्त उद्देश्य को ध्यान में रखकर ही नगर निगम काशीपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते रोज, शाम 5:30 बजे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चीमा चौराहे के पास, इंडियन बैंक के सामने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस पहल का उद्देश्य शहर को हरा-भरा बनाना और लोगों को पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *