सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के वाणिज्य विभाग द्वारा देवार्पण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में एक शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में बी.कॉम एवं एम.कॉम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण तथा आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा उद्योग के व्यावहारिक पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया, जिससे उन्हें अपने सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक जीवन से जोड़ने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री महेश सिंह चौहान एवं चेयरमैन श्री गोपाल सिंह चौहान ने इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में कॉलेज के वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रो० सलोनी राजपूत, असिस्टेंट प्रो० अभिषेक अग्रवाल, अंकित चौहान, राकेश शर्मा, सिमरन कौर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा चौहान ने इस शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


