April 19, 2026
img-20260418-wa0013279712294073745228.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर, 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)। द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, काशीपुर में वि‌द्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं करियर मार्गदर्शन के उ‌द्देश्य से विधि (Law) क्षेत्र पर एक विशेष वर्चुअल सत्र/कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सत्र के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात अधिवक्ता श्री दिव्यम अग्रवाल जी रहे, जिन्होंने वि‌द्यार्थियों को विधि क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

सत्र के दौरान श्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों को विधि क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में लॉ केवल वकालत तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉर्पोरेट लॉ, लीगल एडवाइजरी, ज्यूडिशियल सर्विसेज, साइबर लॉ तथा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) जैसे क्षेत्रों में भी व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न प्रस्तुत किए। विशेष रूप से कॉर्पोरेट लॉ, पेटेंट एवं कॉपीराइट से संबंधित जिज्ञासाओं को विद्यार्थियों ने प्रमुखता से रखा, जिनका समाधान श्री अग्रवाल ने सरल एवं प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर आईआईएम डीआईसी से जुड़े श्री संजय जी की गरिमामयी वर्चुअल उपस्थिति भी रही। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे सत्रों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। पूरा सत्र अत्यंत रोचक, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा, जिससे विद्यार्थियों को न केवल विधि क्षेत्र की गहन जानकारी प्राप्त हुई, बल्कि उनके भीतर इस क्षेत्र के प्रति रुचि एवं जागरूकता भी बढ़ी।

इस सफल आयोजन के लिए वि‌द्यालय परिवार की ओर से चेयरपर्सन श्रीमती चंपा कपूर जी, चेयरमैन डॉ. नीरज कपूर जी, डायरेक्टर डॉ. वसुधा कपूर जी, प्रधानाचार्या श्रीमती मीनल बधवार जी, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री कामाक्षी कपूर जी, एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी शर्मा जी द्वारा मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात अधिवक्ता श्री दिव्यम अग्रवाल जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। साथ ही आईआईएम डीआईसी से जुड़े श्री संजय जी को वर्चुअल माध्यम से इस सत्र में सहभागिता एवं सहयोग प्रदान करने हेतु विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *