April 19, 2026
img_com_2026041813422531201442103426552402491.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। वैसे तो महापौर दीपक बाली चुनाव जीतने के बाद से ही जनता से किए गए अपने वायदो के अनुसार काशीपुर को सुंदर स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने हेतु दिन रात लगे हुए हैं ही लेकिन आज तो वह दिन निकलते ही अपने पार्षदों नगर निगम अधिकारियों अपने सहयोगियों तथा पार्टी जनों एवं पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतर गए और उन्होंने वार्ड 38 के क्षेत्र में मुरादाबाद रोड पर ढेला नदी के आसपास के क्षेत्र को साफ स्वच्छ बनाने हेतु अभियान छेड़ दिया। महापौर ने ने सिर्फ सड़क पर झाड़ू लगाई बल्कि ढेला नदी के आसपास पड़ी गंदगी को पॉलिथीन बैगों में भरा और जहां-जहां सफाई की गई वहां-वहां पानी के तेज बहाव वाले पाइप से धुलाई भी की।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लंबे अरसे से अभियान चलाया जा रहा है। शहर को साफ रखने के लिए हर तरीका अपनाया जा रहा है जिसमें नुक्कड़ नाटक भी शामिल रहे। वर्तमान में विद्यालयों में जाकर बच्चों को भी स्वच्छता और साफ सफाई के संबंध में लगातार समझाकर उन्हें स्वच्छता सैनिक के रूप में जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत ही आज नगर निगम काशीपुर द्वारा ढेला पुल के आसपास एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में जमा कचरे को हटाना तथा आम जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।

अभियान के दौरान माननीय महापौर, पार्षदगण और नगर निगम काशीपुर की टीम द्वारा सफाई की गई, जिसमें उक्त स्थान से कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया।

महापौर ने केवल स्वच्छता की अपील ही नहीं की, बल्कि स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहां की काशीपुर की जनता में सफाई के प्रति जागरूकता आई है लेकिन अभी भी बहुत कमी है। जिस दिन कूड़ा फेंकने वाले हाथों से अधिक उन हाथों को रोकने वाले हो जाएंगे उसी दिन काशीपुर साफ स्वच्छ और सुंदर हो जाएगा। उन्होंने फिर कहा कि कूडा न फेंको इधर-उधर काशीपुर भी है आपका घर महापौर ने जनता से कहा कि बगैर उसके सहयोग के कुछ नहीं हो सकता लिहाजा शहर की जनता को सफाई के प्रति एक जुनून के तहत नगर निगम का सहयोग करना होगा तभी यह शहर साफ स्वच्छ हो सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह , पार्षद पुष्कर बिस्ट , पार्षद अब्दुल कादिर , पार्षद अशोक सैनी , पार्षद सतीश कुमार , पार्षद प्रिंस बाली , पार्षद संजय शर्मा , भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला , वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद गुप्ता , राजीव अरोरा बच्चू अवनीश चौहान देव प्रजापति , चौधरी समरपाल सिंह घनश्याम सैनी , सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट मोहित भारद्वाज अशोक सैनी एवं पर्यावरण मित्रों सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *