April 14, 2026
IMG_COM_202604141353488130.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

रामनगर-कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के हाथीडंगर जोन में इन दिनों बाघिन अपने नन्हे शावकों के साथ लगातार नजर आ रही है। सफारी के दौरान हो रही इन साइटिंग्स से पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बाघिन अपने करीब दो से तीन महीने के शावकों के साथ इस क्षेत्र में सक्रिय है। कई बार शावक सफारी मार्ग के आसपास ही दिखाई दे रहे हैं, जिससे पर्यटकों को उन्हें करीब से देखने का मौका मिल रहा है।
सफारी पर पहुंचे पर्यटक इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं। बाघिन और उसके शावकों की मौजूदगी ने जंगल सफारी के रोमांच को और बढ़ा दिया है।
वन्यजीव प्रेमी मनमोहन बिष्ट ने बताया कि छोटे शावकों के साथ बाघिन का खुले में दिखाई देना विशेष माना जाता है, क्योंकि इस दौरान वह अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहती है।
लगातार हो रही इन साइटिंग्स से हाथीडंगर जोन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां का रुख कर रहे हैं। मां और शावकों की यह झलक वन्यजीव प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव साबित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *