खबर प्रवाह (22 अक्टूबर, 2022)
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर पहुंचे काशीपुर में उन्होंने हिंदू राष्ट्र शक्ति के द्वारा द्वितीय भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम- 2022 “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” नामक कार्यक्रम में बताओ और मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले के भारत की पहचान विश्व में दब्बू भारत, पिछला को भारत और दुनिया की आंखों में आंख नही डालकर बात नहीं करने वाले भारत के रूप में थी। आज का भारत दुनिया को दिशा देने वाला भारत बन गया है। आज भारत की पहचान शक्तिशाली भारत, समर्थ भारत, सम्रद्ध भारत बन गया है।

आपको बताते चलें कि दीपों के पर्व दीपावली के पावन मौके पर हिंदू राष्ट्र शक्ति के द्वारा बीते वर्ष से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके तहत आज काशीपुर में बाजपुर रोड पर स्थित द्रोणासागर परिसर में द्वितीय भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम- 2022 “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत देहरादून से चलकर बाजपुर रोड स्थित आईजीएल सेक्सी के परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीपैड पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने स्वागत किया तत्पश्चात मुख्यमंत्री कुंडेश्वरी रोड स्थित मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर साईं बाबा का आशीर्वाद लिया। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्रोणासागर अतीत कार्यक्रम स्थल पहुँचे। मंच पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित किया। मंच से अपने संबोधन की शुरुआत जय श्री राम के संबोधन से की। मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में पूरा देश आगे बढ़ रहा है क्योंकि आज देश के अंदर ऐसा विजनरी नेतृत्व है, जिसने भारत की पुरातन संस्कृति को आगे लाने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले के भारत की पहचान विश्व में दब्बू भारत, पिछला को भारत और दुनिया की आंखों में आंख नही डालकर बात नहीं करने वाले भारत के रूप में थी। आज का भारत दुनिया को दिशा देने वाला भारत बन गया है। आज भारत की पहचान शक्तिशाली भारत, समर्थ भारत, सम्रद्ध भारत बन गया है। आज मोदी जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में हुई है। इस दौरान उन्होंने भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की चेतना के प्राण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरणों में मेरा दंडवत प्रणाम, उन्होंने कहा भगवान राम वो प्रकाश पुंज हैं जिसकी ओजस्वी किरणें भारत की महान, सनातन संस्कृति को सदियों से अनुप्राणित करती आ रही हैं, राम अपने आप में एक संपूर्ण जीवन दर्शन है, भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए एक मार्गदर्शिका है, उनकी पुण्यगाथा मानवीय मूल्यों और आदर्शों से ओतप्रोत है, ये सभी गुण भगवान श्रीराम के नाम को प्रतिबिंबित करते हैं। उन्होंने कहा भगवान राम के जीवन का प्रत्येक पक्ष हम सभी के लिए एक प्रेरणासात है जो हमे हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का पालन करते रहने की सीख देता है, उनके जीवन के प्रत्येक घटनाक्रम में मानवीय आदर्श की पराकाष्ठा देखने को मिलती है यही कारण है कि सदियां बीत जाने के बाद भी भगवान श्रीराम की पावन जीवन गाथा संपूर्ण मानवजाति को प्रेरित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से भगवान राम के जीवन को दृष्टांत मानकर उनके बनाए मार्ग पर चलने का यथासंभव प्रयास करने का आग्रह किया, उन्होंने कहा काशीपुर के प्रबुद्ध जनों ने यह भव्य और दिव्य दीपोत्सव आयोजित किया है, यहां अयोध्या के लघु स्वरूप को जीवंत कर दिया है। उन्होंने कहा यह दीपोत्सव हमारी सनातन संस्कृति की श्रेष्ठता को दिखाता है. साथ ही इस तरह के आयोजन से हमारे गांव-देहात की अर्थव्यवस्था का भी सशक्तिकरण होता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी पुरातत्व संस्कृति को उजागर किए जाने का कार्य चल रहा है, सनातन धर्म की रक्षा एवं उसके प्रचार प्रसार देश के साथ पूरे विश्व में हो रहा है, कई दशकों से लंबित आज भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बनने जा रहा है, उन्होंने कहा आपदा के बाद केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ है, संपूर्ण परिसर में सरस्वती घाट, आस्था पथ, ध्यान केंद्र, एवं व्यापारियों के लिए कॉम्प्लेक्स जैसी विभिन्न चीजों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे 2023 के अंत तक कर पुरा कर लिया जाएगा, उन्होंने कहा बद्रीनाथ धाम के भव्य निर्माण हेतु मास्टर प्लान बनाया गया है जिसके लिए तेज गति से कार्य शुरू हो गया है, इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य एवं दिव्य निर्माण कार्य हुआ है, उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाकाल मंदिर का भव्य रूप देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माणा गांव में ₹ 3400 करोड़ रूपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमे से प्रमुख थी गौरीकुंड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब दो नई रोपवे परियोजना, उन्होंने कहा हेमकुंड तक रोपवे पहुंचने से हमारे सभी श्रद्धालुगण आसानी से उनके दर्शन कर पाएंगे, वोकल फॉर लोकल का जो मंत्र आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने दिया है, उसी के अनुरूप माणा की धरती से प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आह्वान किया कि जहां भी घूमने जाएं अपने यात्रा खर्च का कम से कम 5 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों पर खर्च करें, उन्होंने कहा इस आह्वान को देश निश्चित तौर पर निभाएगा एवं इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि माणा गांव को मेरे द्वारा अंतिम नहीं अपितु देश का पहला गांव बताकर संबोधित किया गया, तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में माणा को पहला गांव बताया, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा में बसे प्रत्येक गांव को देश का पहला गांव बताया एवं उन्होंने कहा देश का विकास इन गांवों के विकास से शुरू होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें उत्तराखंड राज्य को 25वे वर्ष पर संस्कृति, पर्यटन रोजगार कृषि बागवानी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है, जिसके लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सभी विभागों को अगले 10 वर्षो के विकास कार्यो का रोडमैप तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा हम सभी अपनी सामूहिक जिम्मेदारी निभाते हुए उत्तराखंड के साथ देश को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। इस दौरान वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, स्थानीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, दीपक बाली, मुकेश कुमार, मेयर श्रीमती उषा चौधरी, भाजपा महामंत्री खिलेंदर चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, पीसीयू चैयरमैन राम मेहरोत्रा, कामिनी गुप्ता, संजय भाटिया, सचिन अग्रवाल, मनोज कौशिक, आशीष गुप्ता, ऊर्वशी बाली, सनत पैगिया, जया अजिता शर्मा, पूनम मंझानीया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।






