जसपुर, ऊधम सिंह नगर। विधानसभा जसपुर के ग्राम बाबरखेड़ा में उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने दरगाह शरीफ पर पहुंचकर हाजिरी लगाई और जियारत की। इस अवसर पर उनका ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने फीता काटकर आयोजन का शुभारंभ किया तथा समस्त ग्रामवासियों को मुबारकबाद पेश की।
इस मौके पर डॉ. यूनुस चौधरी ने उपस्थित लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और कौमी एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की असली ताकत आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव में निहित है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता ही मजबूत समाज एवं विकसित प्रदेश की बुनियाद है। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने तथा आपसी सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं।
इस अवसर पर ग्रामवासियों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने डॉ. यूनुस चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए उनके आगमन पर प्रसन्नता जताई।
