November 7, 2026
IMG_COM_202611071918384830.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

हल्द्वानी:कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मण्डल तथा जनपदवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।उन्होंने सभी से अपील की है कि दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन आतिशबाजी करते समय विशेष सावधानी बरतें। पटाखे हमेशा खुले एवं सुरक्षित स्थान पर ही जलाएं तथा बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें। पटाखे जलाने के लिए लंबी मोमबत्ती या अगरबत्ती का प्रयोग करें और ज्वलनशील पदार्थों से उचित दूरी बनाए रखें। पटाखे जलाते समय सूती एवं सुरक्षित कपड़े पहनें तथा पास में पानी, बालू एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अवश्य रखें।

उन्होंने कहा कि जल चुके अथवा नहीं फूटे पटाखों को दोबारा जलाने का प्रयास न करें। पटाखे हाथ में लेकर न जलाएं और न ही उन्हें किसी व्यक्ति, वाहन या घर की ओर फेंकें। आतिशबाजी के दौरान बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों एवं पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखें। अत्यधिक ध्वनि एवं धुआं उत्पन्न करने वाले पटाखों से बचें।

उन्होंने सभी से यह भी अपील की है कि दीपावली पर खुशियां बांटें, जरूरतमंदों की सहायता करें तथा त्योहार को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं। सभी के सामूहिक प्रयासों से दीपावली का यह पावन पर्व सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बन सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *