जसपुर, ऊधम सिंह नगर। विधानसभा जसपुर क्षेत्र के ग्राम सन्यासीवाला में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी का समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अपनी समस्याओं एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा।कार्यक्रम के दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। साथ ही क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के निराकरण और जनहित से जुड़े विषयों पर ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा की।
डॉ. यूनुस चौधरी ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला


