March 25, 2026

बीती 2 अप्रैल से काशीपुर में शुरू हुए ऐतिहासिक और सुप्रसिद्ध चैती मेले में महंगाई के चलते दुकानदारों की आमद कम हुई है। वहीं महंगाई की वजह से ग्राहक भी मेले से कम खरीददारी कर रहे हैं। ऐसे में मेले में एक दुकान ऐसी भी है जहां ग्राहकों की भीड़ जमकर खरीददारी कर रही है। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेलों में शुमार काशीपुर के चैती मेले में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर की क्रॉकरी की दुकान लेकर आने वाले अनीस भाई की दुकान पर शाम होने से लेकर देर रात तक भीड़ टोट रही है। कारण इनकी दुकान पर 5 रुपये से लेकर 100 रुपये की कीमत में अच्छी डिजाइनदार क्रॉकरी उपलब्ध है। मूल रूप से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विधानसभा के पास के रहने वाले अनीस भाई बताते हैं कि उनकी दुकान में क्रॉकरी से संबंधित चम्मच, छोटी बड़ी कटोरियाँ, प्लेटें, चमचे, ट्रे, भोजन थाल आदि अनेक वैरायटी के प्रोडक्ट लाते हैं। उनकी दुकान में गरीबों से लेकर मध्यम वर्ग से लेकर उच्च वर्ग के ग्रहकों के लिए प्रोडक्ट उपलब्ध हैं।

उनके मुताबिक जो उत्पाद 50 रुपये का बाजार में मिलता है। वही उनके यहां 20 रुपये में मिल जाता है जिसकी वजह उक्त माल का मामूली रूप से डिटेक्ट होना होता है। यह माल कटपीस का होता है जोकि उन्हें भी सस्ता मिलता है और वह उक्त माल को यहां सेल के रूप में सस्ता बेच देते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि समाज के निम्न वर्ग के व्यक्ति का कम पैसों में मिलने वाले सामान से शौक भी पूरा हो जाता है। वह पिछले 8 वर्षों से लगातार चैती मेले में दुकान लेकर आ रहे हैं। उनके साथ 25 लोगों की टीम आती है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना संकट के चलते चैती मेला नहीं लगने से वह यहां नहीं आ पाए थे। दुकान पर सामान खरीदने आने वाले ग्राहक बताते हैं कि दुकान में ₹5 से लेकर ₹100 तक के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, जिसको आम आदमी भी खरीद सकता है। यहाँ गरीब तबके के लोगों की भी जेब स्वीकृति देती है, चाहे वह ₹5 का सामान ले या 100 रुपये का ले। महिला ग्राहक अर्चना लोहनी के मुताबिक इस दुकान में छोटे तबके से लेकर बड़े तबके तक का हर व्यक्ति खरीददारी कर सकता है। बाकी पूरा मेला कीमती और महंगा है और आम व्यक्ति की जेब से बाहर है क्योंकि दुकानें काफी ऊंचे दामों पर दी गयीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *