February 7, 2026

दीपावली पर वीडियो विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दीपावली पर विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दीपावली से दो दिन पूर्व धनतेरस के त्यौहार के मद्देनज़र काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बाजार गुलज़ार हो चले हैं। हालांकि बाजार में महँगाई का मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है लेकिन बज़ार में रौनक बढ़ गयी है। नगर क्षेत्र के बाजार में दीवाली की धूम मची हुई है। आज धनतेरस के त्यौहार के मद्देनज़र बर्तनों की दुकानों पर खासी भीड़ देखी गयी। बर्तनों की दुकानों पर भीड़ से व्यापारी उत्साहित दिखे। बर्तनों की दुकानों पर स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। बाज़ारों में धनतेरस का माहौल बना हुआ है। बाजार में धनतेरस के त्यौहार के मद्देनज़र लोगों की भीड़ से बाजार में जाम की स्थिति बनने से दुकानदारों को खासी दिक्कत हो रही है। बर्तनों की दुकानों के साथ-साथ ज्वेलर्स दोपहिया और चौपहिया वाहनों की बिक्री धनतेरस पर जमकर हुई।

आपको बताते चलें कि धनतेरस के त्योहार पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है ! बाजार में आने वाली महिला ग्राहकों के मुताबिक धनतेरस के दिन बर्तन और आभूषण आदि खरीदना शुभ माना जाता है। महँगाई की मार के चलते बर्तन २० प्रतिशत अधिक महंगे हो गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार डिजाइनर उत्पादों में छूट दे रहे हैं। नॉन स्टिक बर्तनों पर और क्रॉकरी की तरफ ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं। बाजार में अनेक तरह के डिनर सेट, प्रेशर कुकर, गोलटे आदि की तरफ ग्राहक बढ़ रहा है। बाजार में ग्लास के आकर्षक सेट भी उपलब्ध हैं ! दुकानदारों के मुताबिक इस बार 5 से 7 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। वहीं दूसरी तरफ बर्तन बाजार के अलावा सर्राफा बाजार, दोपहिया और चौपहिया वाहनों की भी बिक्री जमकर हुई। हीरो मोटोकॉर्प के काशीपुर के डीलर अर्पित मेहरोत्रा के मुताबिक धनतेरस के अवसर पर हीरो की तरफ ग्राहक जमकर आकर्षित हुए हैं और धनतेरस का दिन काफी अच्छा गुजरा है। हीरो की स्प्लेंडर बाइक की सबसे ज्यादा बिक्री हुई तो वहीं उसके बाद डीलक्स और सुपर की अच्छी खासी बिक्री रही। स्कूटी में डेस्टिनी बिक्री में सबसे ज्यादा अव्वल रही। उनके मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में 15% बाईके ज्यादा बिकी हैं। इसी तरह बजाज के अलावा टीवीएस, होंडा आदि की भी अच्छी खासी बिक्री रही। वहीं चौपहिया वाहनों में मारुति, हुंडई, महिंद्रा, रिनॉल्ट आदि कारों की भी धनतेरस के अवसर पर खासी बिक्री रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *