February 7, 2026

प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री और बाज़पुर के विधायक यशपाल आर्य ने आज बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 13 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने निरंतर विकास की गति को जारी रखने की बात कही है।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बाजपुर विधायक और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य द्वारा लगातार विकास कार्य को गति दी जा रही है। इसी के चलते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बाजपुर की राम भवन धर्मशाला में 7 करोड़ 50 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया तो वहीं कुंडेश्वरी के हरिनगर में 6 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की दौड़ में बाजपुर वर्तमान स्थिति में बेहद आगे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान करना उनका कर्तव्य है जिसके लिए वह लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विद्युत, सड़क, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। साथ ही कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने विकास की गति को आगे जारी रखने की बात कही। वहीं इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 5 करोड़ 50 लाख की लागत से कुंडेश्वरी में भी विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पिछले साढे 9 साल में उनके द्वारा बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के जाल बिछाने के साथ विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान का काम एक सेवक के रूप में उन्होंने किया है। बाजपुर के 20 गांव की जमीन का मालिकाना हक वहां के लोगों को वापस दिलाने के बाद उसका श्रेय लेने के सवाल पर उन्होंने इसका श्रेय किसी को ना देकर जनता को दिया। उन्होंने कहा कि है जनता की जीत है साथ ही उन सभी संगठनों की जो इसके लिए संघर्ष कर रहे थे यह है उनकी जीत है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जो 20 गांव प्रभावित हो रहे थे उनको उनका मालिकाना हक दिलवा ना उनका दायित्व था उनका कर्तव्य था जो कि उन्होंने जनता के सेवक के रूप में किया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर सरकार की गलती मानते हुए उन्होंने कहा कि गलती की थी हमने जिसे कि हमने सुधारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *