February 7, 2026

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने आज अपना 50 वाँ जन्मदिवस पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों तथा परिवार की बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आने वाले विधानसभा चुनाव में जी-जान से जुटने का आह्वान किया।

काशीपुर में रामनगर रोड पर स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने अपनी पत्नी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के बीच अपना 50 वा जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने कहा कि जनता पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ जीवन के इन वर्षों में प्रदान किया है, राजा उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ एवं परिजनों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने यह भी संदेश दिया कि आने वाला विधानसभा चुनाव काफी निकट है। हम सबको मिलकर यह चुनाव बड़ी खुशी उल्लास और पूरी ऊर्जा के साथ लड़ना है तथा जीतना भी है। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बहुत ही अच्छे ढंग से कार्य कर रही है तथा बहुत ही पॉजिटिव माहौल है। अबकी बार 60 के पार के लक्ष्य के तहत भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। अन्य पार्टियों के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों के मामले में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य पार्टियों के मुकांबले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में काफी आगे है। कांग्रेस अपने शीर्ष नेतृत्व की आपसी खींचतान में ही मशगूल है अभी वह नीचे जनता तक नहीं पहुंच पाई है। आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में कोई वजूद नहीं है। अन्य पार्टियों का भी कोई वजूद नहीं है। भाजपा स्तर पर पहुंचने के बाद अब पन्ना प्रमुख बनाने की तरफ आगे बढ़ चुके हैं। बूथ सत्यापन के कार्य मे प्रत्येक कार्यकर्ता लगा हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि कार्यकर्ताओ की बदौलत आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छे अंतर से जीत हासिल करने जा रही है। टिकट की दावेदारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसी की दावेदारी नहीं होती है बल्कि कार्य महत्वपूर्ण होता है। जैसा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जरूरी समझता है उसी के मुताबिक कार्यकर्ता पदाधिकारी को कार्य सौंपा जाता है। तेजाजी के बाबत उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी किसी विशेष की नहीं होती है बल्कि पार्टी की होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव निशान कमल है तथा कमल ही हमारा विधायक है, जिसे भी टिकट मिलेगा कमल ही जीतेगा, इसी भावना के साथ हम सभी लोग तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चुनावी मुद्दों और बीते वर्षों में उपलब्धि के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षो में काशीपुर में बहुत विकास हुआ है, जिनमे आईआईएम की स्थापना, फ्लाईओवर का निर्माण, बाईपास का निर्माण जैसे बड़े बड़े कार्य हुए हैं। इसके अलावा स्टेडियम का उच्चीकरण, सरकारी अस्पताल का उच्चीकरण, गर्ल्स हाईस्कूल की स्थापना, काशीपुर में नए निवेश के लिए माहौल बनाना चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *