February 7, 2026

काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ीनेगी में आज दर्जनों किसानों ने एकत्रित होकर दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को हवन यज्ञ के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान किसानों ने मोदी सरकार से कृषि बिल को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।

दरअसल कुंडा क्षेत्र के ग्राम गड़ीनेगी में किसान मजदूर एकता के बैनर तले दर्जनों किसान आदर्श नगर में एकत्रित हुए और करीब 1 घंटे तक हवन यज्ञ कर दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता भी मौजूद रहे।

इस दौरान किसानों ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर दर्जनों किसान शहीद हो गए हैं परंतु मोदी सरकार अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रही उन्होंने कहा कि किसान तब तक आंदोलन जारी रखेंगे जब तक यह काला कानून सरकार वापस नहीं ले लेती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *