काशीपुर में आज महानगर कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। नव चेतना भवन में आयोजित मासिक बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के 2 दिन बाद 7 जनवरी को होने वाले काशीपुर दौरे के मद्देनजर तैयारियों पर भी चर्चा की गई। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का काशीपुर आगमन से काशीपुर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट के आह्वान पर कांग्रेस नवचेतना भवन में मासिक बैठक के दौरान समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि देवेंद्र सिंह यादव का काशीपुर आगमन पर जोश खरोश के साथ स्वागत करना है। समस्त बूथ स्तर युवा कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस एवं सेवादल के समस्त कांग्रेसजनो के द्वारा पूरे जोश खरोश के साथ स्वागत किया जाए।

उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को कांग्रेस नव चेतना भवन में गर्मजोशी के साथ उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में संदीप सहगल ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की विजय पताका लहराने के लिए एकजुट होकर कांग्रेस सरकार की पूर्व की विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और वर्तमान सरकार की विकास विरोधी नीतियों का जवाब दे। मासिक बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ मौजूद होंगे।




