November 20, 2026
IMG-20261119-WA0005.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। कुर्मांचल कॉलोनी स्थित देवभूमि पर्वतीय महासभा भवन में बुधवार को KVR हॉस्पिटल काशीपुर के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कनिका अग्रवाल सर्राफ द्वारा लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नेत्र देखभाल संबंधी जानकारी दी गई।
शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहा। इस दौरान क्षेत्रवासियों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिसमें तमाम लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान देवभूमि पर्वतीय महासभा अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाजसेवा के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना है। इसी उद्देश्य से KVR हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आंखें हमारे जीवन का अनमोल अंग हैं, इसलिए समय-समय पर इनकी जांच कराना बेहद जरूरी है।
इस जनहितकारी पहल के माध्यम से लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा समय रहते नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रदीप जोशी कार्यकारी अध्यक्ष देव भूमि पर्वतीय महासभा उपस्थित रहे एवं आर सी पांडे ,कैलाश पांडे ,घनानंद शर्मा, अरविंद शर्मा ,शुभम उपाध्याय, रवि पनने, अग्रवाल जी, हरीश जोशी, चंकी पांडे, राणा जी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *