जसपुर। श्री साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के नर्सिंग, डिग्री, बीएड, पॉलिटेक्निक एवं फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली, तोरण एवं दीप मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

दीपावली उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के समस्त स्टाफ ने मिलकर दीप जलाए तथा पटाखे और फुलझड़ियां जलाकर खुशियां साझा कीं। रंगोली प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज की छात्राओं तूबा, नर्गिस और सानिया परवीन ने सुंदर दीप एवं आकर्षक रंगोली बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी रंगोली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके माध्यम से छात्राओं ने समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए बताया कि भारत में सभी धर्मों के लोग समान हैं और आपसी प्रेम एवं सद्भाव ही देश की असली पहचान है।

वहीं फार्मेसी कॉलेज की छात्राएं नैंसी, गौरी और माही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पॉलिटेक्निक के छात्र चमन सिंह, सौरभ कुमार और लवकुश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं फार्मेसी कॉलेज की छात्राएं नैंसी, गौरी और माही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पॉलिटेक्निक के छात्र चमन सिंह, सौरभ कुमार और लवकुश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आपसी सहयोग, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अवनीश चौहान, डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. देविका रावत, नर्सिंग प्राचार्य परविंदर शर्मा, पॉलिटेक्निक प्राचार्य अतुल शर्मा, फार्मेसी एचओडी मोहम्मद सलमान सहित पंकज कश्यप, कौशल कुमार, संदीप कुमार, शैलजा सिंह, हंसिका, नेहा दुबे, नीमा बिष्ट, कविता, पूजा एरी, काजल, निधि, नृपेंद्र कुमार, फरमान, रविंद्र पाल, तरुण चौहान, हरकेश, पूनम, प्रवीण चौहान, नदीम, फहीम, लोकेश सहित संस्थान के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।