September 16, 2026
IMG-20260915-WA0026.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी के निदेशानुसार दा ऑक्सफ़ोर्ड अकादमी रुद्रपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं के मध्य बाल अधिकार, बाल संरक्षण एवं pocso के संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से बचाव तथा POCSO अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।इस दौरान बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने तथा अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित विभाग को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों की सहायता एवं सुरक्षा हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इस नंबर पर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में बाल अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, POCSO अधिनियम तथा बाल संरक्षण सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।अभियान मे बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती चंद्रकला रॉय चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक चांदनी रावत बाल विकास विभाग (one stop center)चंचल बाला ,स्वास्थ्य विभाग -डॉ स्वेता दीक्षित, डॉक्यूमेंस ऑफिसर आराध्या श्रीवास्तव,द्वारा छात्र छात्राओं को बाल विवाह, pocso,बाल श्रम चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112,साइबर क्राइम नंबर 1930,महिला हेल्पलाइन नंबर 181,गुड टच -बेड टच नशा का हमारे स्वास्थ्य पर किस प्रकार बुरा प्रभाव पड़ता है, रोकथाम के उपाय के बारे मे छात्र -छात्राओं को जानकारी दी गयी, कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र -छात्राओं को सुरक्षित जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा,इस अभियान मे विद्यालय प्रधानाचार्य के. एस. नेगी एवं समस्त स्टॉफ सम्मिलित हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *