खबरों के हवाले से हल्द्वानी नैनीताल से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने (हार्ट अटैक) की वजह से उनका निधन हुआ, जिससे पूरे उत्तराखंड के पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
गिरिजा शंकर जोशी एक ऐसे अधिकारी थे, जिनका पत्रकारों के साथ व्यवहार हमेशा आत्मीय, सरल और सहयोगी रहा। समाचार संकलन से लेकर सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तक, उन्होंने हमेशा पत्रकार साथियों का खुलकर सहयोग किया और उनके हितों को प्राथमिकता दी।
उनके अचानक इस तरह चले जाने से मीडिया जगत ने एक सच्चा मित्र और संवेदनशील अधिकारी खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार व पत्रकार साथियों को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करे।









