August 4, 2026
IMG_COM_202608031519124920.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा बीएड फाइनल वर्ष का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमें श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआडाबरा जसपुर का बीएड फाइनल वर्ष का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। बीएड में वंशिका रानी ने 84.01% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि चंद्रिका अरोरा ने 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रहीं और शिल्पा रावत 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रहीं।इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार सिंह व डायरेक्ट अवनीश कुमार चौहान ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस अवसर पर प्राचार्य देविका सिंह, विभागाध्यक्ष कौशल कुमार, डॉ शैलजा, संदीप कुमार, नेहा दुबे, हंसिका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *