काशीपुर:ज्ञान किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है बल्कि वह सभी के लिए प्राणवायु के समान प्रकृति ने सबको समान रूप से प्रदान किया है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण बीबीए एलएलबी 8th सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम पर परिलक्षित होता है सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज में छात्र-छात्राएं अपने पंखों को उपयुक्त माहौल में मजबूत बनाते हैं जिससे वह अपने हौसले की उड़ान को धार दे सकें इसी क्रम में उक्त सेमेस्टर की छात्रा अंशिका तिवारी पुत्री श्याम नारायण तिवारी ने 78.80% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं माही पुत्री श्री वीरेंद्र कुमार ने 78.30 % ,संजोली रस्तोगी पुत्री राहुल रस्तोगी ने 76.70 % अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय में तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया है तथा छात्राओं के लिए शिक्षा के प्रति आकर्षण उत्पन्न करने में सराहनीय योगदान दिया है। अगर हम पिछले सेमेस्टर के परिणामों पर नजर डालें तो यह तीनों छात्राएं क्रमशः इन्हीं पायदानों पर प्रत्येक सत्र में अपने को स्थापित कर रखी है जो उनकी परीक्षा की निरंतरता को दर्शाता है।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती श्रीमती विमला गुड़िया ने इन्हें अपना साधुवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




