July 28, 2026
IMG_COM_202607271801586950.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। यहां बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में माननीय कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ महापौर दीपक बाली ने भी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर समाज के सम्मानित वरिष्ठजनों का अभिनंदन कर उनके अनुभव, संस्कार और समाज निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने पर पंजाबी समाज के लोगों को बधाई दी और कहा कि समाज हित में जहां भी उनके सहयोग की आवश्यकता होगी वह हमेशा साथ खड़े नजर आएंगे। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की। महापौर दीपक बाली ने कहा कि हमारे वरिष्ठजन हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहता है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज पाल , विधायक त्रिलोक सिंह चीमा , पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा , पूर्व अध्यक्ष पंजाबी सभा राजीव घई , प्रदेश अध्यक्ष उत्तरांचल पंजाबी सभा करण मल्होत्रा , प्रदेश महामंत्री पंजाबी सभा राजकुमार फुटेला , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर , कुमाऊँ अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा , कुमाऊँ मंडल संगठन महामंत्री प्रवीण सेठी , प्रदेश सचिव मुकेश चावला , जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद अरोरा , कार्यक्रम संयोजक प्रीत ढींगरा , कोषाध्यक्ष संजीव कालरा , महामंत्री सूरज अरोरा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश अरोरा , नगर अध्यक्ष संजय अरोरा आनंद मल्होत्रा समेत पंजाबी समाज के सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *