काशीपुर:रय्यान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद के शपथ ग्रहण (इन्वेस्टिचर) समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अकादमिक डायरेक्टर श्री ए. के. वर्मा एवं चेयरमैन श्री बब्बन खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय का स्कूल एंथम प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भुवनेश चंद्र कर्नाटक ने दोनों अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और जोश से परिपूर्ण मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। शपथ ग्रहण के उपरांत कैबिनेट सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में अकादमिक डायरेक्टर श्री ए. के. वर्मा ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का महत्व बताया। वहीं चेयरमैन श्री बब्बन खान ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें ईमानदारी, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भुवनेश चंद्र कर्नाटक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक संचालन विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारियों द्वारा किया गया, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।






