July 28, 2026
IMG-20260727-WA0004.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो


काशीपुर:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने 21 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान जंगा रोड क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान मौके से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने फरार आरोपियों अमरीक सिंह उर्फ विक्की पुत्र पूरन सिंह एवं सोनू पुत्र बलवीर सिंह, निवासी जंगा रोड, काशीपुर के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *