July 28, 2026
IMG_COM_202607271421533690.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट कर दिया। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट किया गया तथा लगभग 10,000 लीटर लहन मौके पर नष्ट कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में 27 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम छोटी बरखेड़ी स्थित खेतों एवं बहेला नदी के किनारे छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां संचालित तीन अवैध कच्ची शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को नष्ट करते हुए लगभग 10 हजार लीटर लहन भी मौके पर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *