वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के कुशल निर्देशन में पूरे जनपद में साइबर अपराधियों एवं साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 03 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं।
कार्रवाई का विस्तृत विवरण निम्नवत है:
- मुकदमा FIR संख्या: 210/26 (धारा 318(4) BNS)
घटना का विवरणः साइबर सेल से प्राप्त संदिग्ध चेक आहरण संबंधी सूचना की जांच के दौरान स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (शाखा बाजपुर रोड, काशीपुर) के खाता संख्या 44042508972 (IFSC: SBIN0018976) की जांच की गई। NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के अनुसार, उक्त खाते में दिनांक 22.05.2026 को धोखाधड़ी के माध्यम से ₹97,546/- मंगाए गए थे, जिन्हें उसी दिन विभिन्न माध्यमों से निकाल लिया गया। पूछताछ एवं जांच में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी की रकम अपने खाते में मंगाता था तथा इसके बदले कमीशन प्राप्त करता था।
अभियुक्तः अभिषेक पुत्र ओमप्रकाश, निवासी- ग्राम कनकपुर, कोतवाली आईटीआई, जनपद उधम सिंह नगर।
- मुकदमा FIR संख्या: 213/26 (धारा 318(4) BNS)
घटना का विवरणः संदिग्ध एसबीआई खाता संख्या 4429119015 के संबंध में NCRP पोर्टल की जांच करने पर देश के 08 अलग-अलग राज्यों से कुल 08 शिकायतें दर्ज पाई गईं। अभियुक्त द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के शिकार हुए निर्दोष लोगों से धोखाधड़ी की धनराशि अपने उक्त बैंक खाते में प्राप्त की जाती थी। अभियुक्तः आकाश सिंह पुत्र बलकार सिंह, निवासी खाईखेड़ा, थाना आईटीआई, जनपद उधम सिंह नगर।
- मुकदमा FIR संख्या: 214/26 (धारा 318(4) BNS)
घटना का विवरणः संदिग्ध एसबीआई खाता संख्या 41652422696 के संबंध में NCRP पोर्टल की जांच में देश के 04 राज्यों से कुल 04 शिकायतें दर्ज होना पाई गईं। अभियुक्त काव्यांश शर्मा द्वारा विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी का पैसा अपने खाते में मंगाया जाता था। अभियुक्त वर्तमान में एक अन्य मुकदमा अपराध संख्या 454/26 (धारा 191(2), 318(4), 115(2), 351(2), 101(1), 3(5) BNS) के तहत जिला कारागार मुरादाबाद में निरुद्ध है। अभियुक्तः काव्यांश शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा, निवासी- डिफेंस कॉलोनी, श्यामपुरम कॉलोनी, खड़कपुर देवपुरा, थाना आईटीआई, जनपद उधम सिंह नगर।
जनहित में अपील: कोतवाली आईटीआई पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते की जानकारी साझा न करें और न ही कमीशन के लालच में आकर अपने खाते में किसी अन्य का संदिग्ध पैसा मंगाएं। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।




