काशीपुर : खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के डिग्री विभाग में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एक स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस रैली का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह चौहान द्वारा रैली को झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह चौहान द्वारा जीवन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया और इस रैली की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

रैली को संबोधित करते हुए संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री महेश सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को जीवन में स्वच्छता व अनुशासन को अपनाने तथा पर्यावरण के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री महेश सिंह चौहान, चेयरमैन श्री गोपाल सिंह चौहान, डिग्री विभाग की प्रिंसिपल डॉ० सीमा चौहान, वाइस प्रिंसिपल डॉ० सुषमा शर्मा, फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर डॉ० कपिल चौहान, वाइस प्रिंसिपल डॉ० अमित सेन, नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डॉ० राजकुमार चौधरी, वाइस प्रिंसिपल डॉ० श्रुति करार, पैरामेडिकल विभाग के श्री लक्ष्मण मिश्रा, विधि विभाग के श्री संजय शर्मा, श्री राकेश कुमार तथा सभी विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।





