July 17, 2026
IMG_20260716_134352.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर का 35वाँ इंस्टॉलेशन समारोह ‘अरुणोदय’ (2026-27) गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलर एक्सचेंज समारोह से हुआ, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया अत्रेय ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष रुपाली अग्रवाल को अध्यक्षीय कॉलर पहनाकर नए सत्र का कार्यभार सौंपा। इसके पश्चात अध्यक्ष रुपाली अग्रवाल ने अपनी नई कार्यकारिणी का परिचय कराया।

शिल्पी अग्रवाल ने उपाध्यक्ष, सारिका अग्रवाल ने सचिव, पारुल गोयल ने संयुक्त सचिव, नूपुर अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष, स्वाति अग्रवाल ने आईएसओ तथा स्मृति अग्रवाल ने संपादक पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्रिधा ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर क्लब द्वारा अनेक सेवा एवं जनहितकारी परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। क्लब की संपादक स्मृति अग्रवाल द्वारा मासिक न्यूज़लेटर ‘सृजनिका’ का विमोचन किया गया। साथ ही पी0पी0 आभा गोयल एवं सीमा गोयल के सौजन्य से एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड लिफाफा परियोजना का शुभारंभ किया गया। चार आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की वार्षिक विद्यालय शुल्क का प्रायोजन किया गया तथा क्लब द्वारा गोद लिए गए राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वॉटर कूलर स्थापित किया गया

समारोह में मुख्य अतिथि पीडीसी रेनू अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एसीएम डॉ. सुरुचि सक्सेना एवं डिस्ट्रिक्ट आईएसओ प्राची अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में क्लब की नई टीम ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर पीडीसी सुमन जिंदल, पीपी नीलम घाई, साधना जिंदल, रेखा जिंदल, सुधा अग्रवाल एवं सीजीआर निधि अग्रवाल, रेनू रावल, पूजा अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, रंजीता कौर, निमिषा अग्रवाल, राशि सिंघल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रोटरी क्लब काशीपुर के अध्यक्ष संजय गोयल एवं सचिव रेखा जिंदल, तथा इनर व्हील क्लब देवभूमि, काशीपुर की अध्यक्ष कविता पांडेय एवं सचिव ऋतु जिंदल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा रोटेरियन राहुल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल एवं समीर अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *