July 17, 2026
IMG_COM_202607161324549710.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर खोखरताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, निदेशक फार्मेसी डॉ कपिल कुमार, प्रिंसिपल ऑफ़ नर्सिंग, डॉ राजकुमार चौधरी, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज डॉ सीमा चौहान, वाइस प्रिंसिपल डॉ अमित सेन, प्रमोद परमार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड का केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

संस्थान के प्राचार्यों ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा हरित उत्तराखंड के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *