July 15, 2026
IMG_COM_202607141949457360.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:तहसील काशीपुर के ग्राम सरवरखेड़ा के पट्टो क्षेत्र में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां एक फैक्ट्री के सामने आबादी के बीचो-बीच गांव से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टच होने के कारण बार-बार फाल्ट हो रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से 11 केवी लाइन में लगातार फाल्ट आ रहा है। तारों के आपस में टकराने से चिंगारियां निकलती हैं, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद विद्युत विभाग द्वारा समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में बार-बार फाल्ट होने के कारण संबंधित ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हो रहा है और उसमें भी लगातार खराबी आ रही है। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। भीषण गर्मी के इस दौर में लगातार बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से शीघ्र मौके पर पहुंचकर 11 हजार वोल्ट लाइन की मरम्मत कराने तथा समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *