July 10, 2026
IMG_COM_202607091513533960.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। शहर के शगुन गार्डन हॉल में माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर्स डे का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का सम्मान किया गया तथा गीत-संगीत, कविता एवं काव्य पाठ से सजी सांस्कृतिक संध्या ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कुमारी सीमा चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात फाल्गुनी मेहरा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय वातावरण प्रदान किया।

माक्षार्थ फाउंडेशन के संस्थापक तरुण लोहनी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपने ज्ञान, समर्पण और सेवा भाव से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें समाज का सच्चा नायक बताया।

समारोह के दौरान सुरों के राही के सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विशेष बात यह रही कि कई चिकित्सकों ने भी अपने गीत, काव्य रचनाएं एवं कविताएं प्रस्तुत कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन योगेंद्र शर्मा ने किया। उनकी शानदार एंकरिंग ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया तथा श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा।

इस अवसर पर माक्षार्थ फाउंडेशन की संरक्षक डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रे, लता शर्मा एवं डॉ. रजनीश कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में डॉ. यशपाल रावत, डॉ. गिरीश तिवारी, डॉ. रजनीश कुमार शर्मा, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. बीना जोशी, डॉ. नक्षत्र अग्रवाल, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. ईशा रावत, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. गौरव मुंद्रा तथा डॉ. मनोज कुशवाह सहित अनेक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजीव सक्सेना, गोपाल ठाकुर, डॉ. आचार्य महेंद्र सिंह गोले, राजकुमार यादव, विनीता शर्मा, कविता यादव (पूर्व पार्षद), संगीता यादव, प्रियंका अग्रवाल, संदीप सहगल, राजू छीना, रवि ढींगरा, अनूप गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, विवेक मिश्रा, विनोद पंत, अमित शर्मा, अनुराग मेहरा, चारू कौशिक, कौशल किशोर पंत, सुनील कुमार, श्वेता नगर, गायत्री नगर, चंद्रभूषण डोबाल, जय सिंह गौतम, अरुण चौहान, बसंत बल्लभ भट्ट एवं पंकज पंत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान माक्षार्थ फाउंडेशन की संरक्षक डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सकों का सम्मान करना समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करने के समान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही द्वारा आयोजित ऐसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के कार्यक्रमों को सफल बनाने में वे अपना पूर्ण सहयोग देती रहेंगी।

कार्यक्रम के समापन पर संस्थापक तरुण लोहनी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने संरक्षक मंडल एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सफलता का श्रेय डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रे, डॉ. रजनीश कुमार शर्मा, लता शर्मा तथा पूरी टीम को जाता है। उन्होंने विशेष रूप से राजीव सक्सेना, गोपाल ठाकुर और उनकी टीम का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि उनका निरंतर सहयोग और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का भाव न होता, तो यह कार्यक्रम इतना भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार नहीं बन पाता।

डॉक्टर्स डे के इस गरिमामय आयोजन ने चिकित्सा जगत के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में सेवा, संस्कृति और संगीत के सुंदर समन्वय का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *