July 10, 2026
IMG_COM_202607091508538570.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

देहरादून:उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी रहने वाले हैं। इस दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले 48 घंटे के लिए हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य पहाड़ी क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट।

खासतौर पर चार धाम यात्रा करने वाले यात्रियों से भी अपील की गई है कि वह मौसम और सड़कों की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून हरिद्वार उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ स्थानों पर बहुत से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना बिजली चमकने और कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।वही 10 जुलाई को कुमाऊं मंडल के कुछ जनपदों में बारिश की एक्टिविटी ज्यादा रहने वाली है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश में 14 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। उधर भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने राज्य के पांच जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा एक से लेकर 12वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को बंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *