July 9, 2026
IMG-20260708-WA0039.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। श्रीराम संस्थान के बीसीए अंतिम सेमेस्टर के छात्र रोहित सिंह बिष्ट का देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) तथा छात्र मनीष कुमार का Tech Mahindra में चयन होने पर संस्थान में हर्ष का माहौल है। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
संस्थान के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि श्रीराम संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर अवसर प्रदान करता है। टीसीएस एवं टेक महिंद्रा जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
निदेशक डॉ. (प्रो.) योगराज सिंह ने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों की प्रतिभा और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने कहा कि रोहित सिंह बिष्ट एवं मनीष कुमार की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने बताया कि संस्थान में नियमित रूप से प्लेसमेंट, व्यक्तित्व विकास तथा कौशल विकास से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
बीसीए विभागाध्यक्ष बलविन्द्र सिंह ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि विभाग के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विभाग के विद्यार्थी विभिन्न राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के संचालक एवं सदस्यों ने रोहित सिंह बिष्ट एवं मनीष कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें संस्थान से निरंतर जुड़े रहने और अपने अनुभवों से अन्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *