July 3, 2026
IMG_COM_202607021720255230.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के डी.फार्मा पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम गत वर्षों के भांति इस वर्ष भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा। कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, जिससे संस्थान में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जिसमें डी.फार्मा प्रथम वर्ष से रिषिका (प्रथम स्थान), कनू चौहान (द्वितीय स्थान), शाने आलम (तृतीय स्थान) पर रहे एवं डी फार्मा द्वितीय वर्ष से खुशबू शर्मा (प्रथम स्थान), शगुन (द्वितीय स्थान), कामिनी (तृतीय स्थान) स्थान पर रहे। इस उल्लेखनीय सफलता ने एक बार फिर कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की मेहनत को सिद्ध किया।
कॉलेज के प्रबंध निदेशक महेश सिंह चौहान एवं चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक डॉ कपिल कुमार ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल डॉ अमित सेन ने बताया कि भविष्य में भी हमारा संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।
इस अवसर पर डी फार्मा के विभागाध्यक्ष हिमाँशु लोहनी एवं समस्त शिक्षकों ने सफल छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज परिवार ने सभी अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और विश्वास से विद्यार्थियों ने यह सफलता प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *